1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Aug 11, 2025, 3:20:52 PM
स्टेशन पर गूंजी किलकारी - फ़ोटो reporter
Bihar News: आनंद विहार से पुरी जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (18428) में एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी, जिसके बाद सासाराम रेलवे स्टेशन पर महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस दौरान रेल प्रशासन, आरपीएफ और स्वास्थ्य कर्मियों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी राहत प्रदान की।
घटना कोच संख्या S-6 की है, जहां नीलू कुमारी, जो कानपुर से गया के लिए यात्रा कर रही थीं, को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। यात्री द्वारा सूचना दिए जाने के बाद रेल प्रशासन और RPF हरकत में आ गए। सासाराम स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था कर दी गई थी।
जैसे ही ट्रेन सासाराम स्टेशन पर रुकी, महिला को ट्रेन से नीचे उतारा गया, लेकिन प्रसव शुरू हो चुका था। इसी दौरान रेलवे की महिला सफाईकर्मी और अन्य महिला स्टाफ ने मोर्चा संभाला, और आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को बुला लिया।
अंततः स्टेशन पर ही महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और एक स्वस्थ बेटे का जन्म हुआ। बाद में नीलू कुमारी को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी रवि कुमार की पत्नी हैं और अपने पिता के साथ जहानाबाद जा रही थीं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...