1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 13, 2025, 10:42:10 AM
बरामद बाइक - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी जवाहर कुमार ने वेतन न मिलने के कारण अपने मैनेजर की ही बाइक चुरा ली। सदर थाना पुलिस ने कांड संख्या 624/25 के तहत मामले का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त जवाहर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी गई बाइक को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने अपने कलेक्शन कर्मी जवाहर कुमार के खिलाफ बाइक चोरी की शिकायत दर्ज की थी। कांड की अनुसंधानकर्ता पुलिस उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी ने कड़ी मेहनत के बाद अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार किया। चोरी गई बाइक को जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
पूछताछ में जवाहर ने बताया कि वह बीए पास है और फाइनेंस कंपनी में ग्रामीण क्षेत्रों से लोन की किस्त वसूलने का काम करता था। उसे 10,000 रुपये मासिक वेतन मिलता था, लेकिन कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। 30 जून को उसने मैनेजर की बाइक से किस्त वसूलने के लिए 66,000 रुपये एकत्र किए, फिर बाइक को बसबिट्टी में गड्ढे में छिपाकर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर तमिलनाडु भाग गया। पैसा खर्च होने के बाद वह गांव लौटा, जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है।
रिपोर्टर: रितेश
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...