1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Aug 15, 2025, 10:16:30 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: जहां एक ओर पूरा देश आज़ादी पर्व का जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी तरफ बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र के सैनी टोला वार्ड नंबर 28 में उस समय कोहराम मच गया जब वार्ड पार्षद कलावती देवी के घर 14 वर्षीय अंकुश कुमार की अचानक मौत हो गई।
अंकुश कक्षा 7वीं का छात्र था और उत्तमलाल यादव का पुत्र था, अपने घर पर व्यायाम कर रहा था। जानकारी के अनुसार वह घर के छज्जे से लटककर पुश-अप कर रहा था, तभी अचानक उसे कंधे में तेज़ दर्द महसूस हुआ और वह बेहोश हो गया।
परिजन उसे आनन-फानन में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने कुछ मिनटों के इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि जब अंकुश को अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत काफी नाजुक थी।
अंकुश की मौत की खबर से पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया है। मृतक की मां संतोषी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुश दो भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक युसूफ सलाउद्दीन, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढ़स बंधाया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...