1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 04, 2025, 4:54:25 PM
बिहार में कहर बरपाने लगी ठंड - फ़ोटो google
Cold In Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड के कारण अब हालात बिगड़ने लगे हैं। खासकर स्कूली बच्चों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के उच्च विद्यालय कुटौत में चल रहे स्कूली खेलों के दौरान ठंड लगने से एक दर्जन छात्राएं और एक शिक्षिका बेहोश हो गईं। सभी को तुरंत बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया गया।
स्कूल के शिक्षकों के अनुसार, खेल के दौरान अचानक कई छात्राएं बेहोश होने लगीं। इसके बाद एक छात्र और एक शिक्षिका भी बेहोश हो गईं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बेहोश छात्राओं में जानती झा, माही कुमारी, जुली कुमारी, आंचल कुमारी, कबीरा कुमारी और शिवराज कुमार (छात्र) शामिल हैं।
बरबीघा रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फैसल अरशद ने बताया कि सूचना मिलने पर अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर सभी को अस्पताल लाया गया। सभी बेहोश मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। शिक्षिका का ब्लड प्रेशर काफी अधिक था, जबकि छात्रों को ठंड लगने के कारण बेहोशी आई थी। कुछ ही देर में सभी होश में आ गए।