1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 08, 2025, 10:10:38 AM
अस्पताल के बाहर का दृश्य - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा बिशन टोला में रास्ते के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान विजय सिंह, स्वर्गीय माधव सिंह के पुत्र के रूप में हुई है, जो दरभंगा जिले में शिक्षा परियोजना में कार्यरत थे।
घायलों में जितेंद्र सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह, प्रभुनाथ सिंह के पुत्र अजीत सिंह, स्वर्गीय कपिल देव सिंह के पुत्र मनींद्र सिंह, स्वर्गीय शंभूनाथ सिंह के पुत्र शुभम सिंह, स्वर्गीय महादेव सिंह के पुत्र अजीत सिंह और निखिल सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, विजय सिंह और उनके परिवार का अपने पट्टीदारों के साथ रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए परिवार गांव आया था, लेकिन बातचीत के दौरान पट्टीदारों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विजय सिंह को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष छपरा सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। घायलों के बयान के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...