1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 06, 2025, 11:01:16 AM
छपरा में दर्जनों गांव जलमग्न - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: बिहार के छपरा में गंगा, सरयू और सोन नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से बाढ़ का खतरा भयानक हो चला है। छपरा से सोनपुर तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की तीन पंचायतों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इन गांवों का मुख्य सड़कों से संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है और कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।
सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में रायपुर बिंदगावां, कोटवापट्टी रामपुर, बरहरा महाजी पंचायत के कुतुबपुर, सबलपुर, चकिया बिंदगावां, महाजी, बड़हारा, बलवन टोला सहित कई गांवों का आरा-छपरा पुल से संपर्क टूट गया है। मुसेपुर पंचायत के नेहाला टोला, पिपरा टोला, पूर्वी बलुआं, कंशदियर और पश्चिमी बलुआं गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। भैरोपुर निजामत पंचायत के बाजीतपुर गांव और डुमरी पंचायत के सिंगही गांव की दक्षिणी सड़कें तथा डुमरी गांव के दर्जनों घर पानी से घिर चुके हैं।
तटीय इलाकों में गंगा के सभी घाट खतरे के निशान से ऊपर हैं और चिरांद की दलित-महादलित बस्ती में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। भैरोपुर निजामत और आसपास के गांवों में लोगों के घरों के चारों ओर पानी फैल गया है। ग्रामीण चार से पांच फीट गहरे पानी से होकर मुख्य सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।
स्थानीय लोग प्रशासन से तत्काल राहत कार्य और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। बाढ़ के कारण स्कूल, अस्पताल और बाजारों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है और प्रशासन से स्थिति के अनुसार ठोस कदम उठाने की मांग लगातार जारी है।
रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...