1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2025, 8:17:46 PM
परिजनों में मचा कोहराम - फ़ोटो REPORTER
CHAPRA: छपरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अपने उच्च अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि राकेश कुमार यादव मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार पटना में रहता है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रेलवे कर्मचारियों में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। जब रेलवे के उच्च अधिकारी छपरा जंक्शन का निरीक्षण कर रहे थे, तब उनके साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार यादव, किशुनदेव शाह, रितेश विभु और सहायक IOW गुंजन कुमार मौजूद थे। तभी राकेश यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी।
उनकी अचानक मौत से साथ काम करने वाले कर्मी भी हैरान हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (NERMC) के शाखा मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा बनाए गए मानसिक दबाव और अत्यधिक कार्यभार के चलते राकेश यादव की मौत हुई है। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...