Hindi News / bihar / sheohar-news / Bihar News: देर रात भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर खाक, कई...

Bihar News: देर रात भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर खाक, कई मवेशी भी जलकर मरे

Bihar News: बिहार के शिवहर में सोमवार की देर रात अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख हो गए जबकि चार मवेशियों की आग में झुलसकर मौत हो गई.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 14, 2025, 9:34:43 AM

Bihar News

आग लगने से तीन घर जले - फ़ोटो reporter

Bihar News: शिवहर के माली पोखरभिण्डा पंचायत के गड़हिया वार्ड नंबर 12 में सोमवार की देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। फिलहाल आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात जब लोग गहरी नींद में चले गए थे, तभी एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलते ही किसी तरह से घरों के लोग बाहर भागे और अपनी जान बचाई। लोगों की जान तो बच गई लेकिन जो मवेशी खूंटे से बंधे थे उनकी झुलसकर मौत हो गई।


अगलगी में दो भैंस और दो गाय की मौत हुई है जबकि तीन घरों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है। पीड़ित परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। 

रिपोर्ट- समीर कुमार झा