1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 29, 2025, 7:39:06 PM
हंगामे की भेंट चढ़ी बैठक - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
SITAMARHI: सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों और मेयर के बीच तू- तू मैं- मैं हुआ जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार साफ नजर आ रही है।
सीतामढ़ी नगर निगम की बैठक मंगलवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक के दौरान मेयर रौनक जहां परवेज और कई पार्षदों के बीच गई, तू-तू मैं-मैं में बदल गई। हंगामे का माहौल ऐसा बना कि कार्यवाही ठप हो गई और सदन का माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि निगम से जुड़ी योजनाओं और बजट को लेकर पार्षदों ने सवाल उठाए, जिस पर मेयर ने जवाब देना शुरू किया। लेकिन पार्षदों को मेयर की बातें रास नहीं आईं और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई।
देखते ही देखते बहस आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई और सदन में शोर-शराबा मच गया। इस दौरान कुछ पार्षदों ने वॉकआउट भी किया, वहीं बैठक में मौजूद एमएलसी बंशीधर बृजवासी पूरे घटनाक्रम के दौरान मौन बने रहे और स्थिति को संभालने की कोई कोशिश नजर नहीं आई। इस पूरे बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी तकरार साफ देखी जा सकती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...