1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 20, 2025, 12:03:28 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार के भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर दबिश दी है। आर्थिक अपराध इकाई ने बुधवार को सीवान की नगर कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही है।
EOU की टीमों ने एक साथ सीवान, पटना और लखनऊ स्थित ठिकानों पर जांच शुरू की। लखनऊ के गोमती नगर, पटना के रूपसपुर स्थित अर्पणा मेंशन, और सीवान नगर परिषद कार्यालय में अभियंता के आवास और अन्य परिसरों की तलाशी ली गई। EOU की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनुभूति श्रीवास्तव ने अपनी वैध आय से लगभग 79% अधिक संपत्ति अर्जित की है।
इससे पहले अगस्त 2021 में भी विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और मुकदमा अभी न्यायालय में लंबित है। बता दें कि निलंबन समाप्त होने के बाद हाल ही में उनकी नगर परिषद, सीवान में नगर कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पुनर्नियुक्ति हुई थी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...