Hindi News / news / गिरिराज सिंह दिल्ली में पैसे बांटते हुए पकड़े गए, AAP MP संजय सिंह...

गिरिराज सिंह दिल्ली में पैसे बांटते हुए पकड़े गए, AAP MP संजय सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

1st Bihar Published by: Updated Feb 07, 2020, 7:06:14 PM

गिरिराज सिंह दिल्ली में पैसे बांटते हुए पकड़े गए, AAP MP संजय सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

- फ़ोटो

DELHI: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पर आप सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है. कहा कि वह चुनाव में पैसा बांट रहे हैं. इनको पकड़ा गया है.




संजय सिंह ने खुद किया ट्वीट

इसको लेकर संजय सिंह ने खुद ट्वीट कर यह आरोप लगाया है. लिखा है कि ‘’केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुध बिहार फ़ेज़ 1 रिठाला विधान सभा में रुपया बांटते हुए पकड़े गये हैं. भाजपा ने अपने सांसदों को रुपया और दारू बांटने की जिम्मेदारी अलग अलग विधान में दे रखी है. चुनाव आयोग सख़्त कार्रवाई करें.’’

शनिवार को होगा मतदान

बता दें कि कल वोटिंग होने वाली है. यहां पर आप पार्टी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है तो वही, बीजेपी जदयू और लोजपा के साथ मिलकर 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां पर मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी.  चुनावी सभा के दौरान भी दोनों पार्टियों  के नेता एक दूसरे पर शाहीन बाग से लेकर दिल्ली के विकास को लेकर एक दूसरे पर कई आरोप लगाए थे.