Hindi News / news / दिल्ली विधानसभा चुनाव : अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 11:22:22 AM

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

- फ़ोटो

DELHI : राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है, जहां चांदनी चौक सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया है. 

जिस आप कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुई है उसका नाम धर्मेश है. दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच बहस हो गई. इसी बीच अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की. इसके बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पुलिस ने बीच बचाव किया.

बता दें कि अलका लांबा पिछले आप छोड़कर वापस कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था और  चांदनी चौक से विजयी हुई थीं.