Hindi News / news / आलोक राज बनाये जा सकते हैं बिहार के अगले DGP, नीतीश से मुलाकात...

आलोक राज बनाये जा सकते हैं बिहार के अगले DGP, नीतीश से मुलाकात के बाद कयास तेज

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 30, 2024, 4:36:06 PM

आलोक राज बनाये जा सकते हैं बिहार के अगले DGP, नीतीश से मुलाकात के बाद कयास तेज

- फ़ोटो

PATNA: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मांग कर रहे बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक आरएस भट्टी बनाये गये हैं। उनके बिहार छोड़कर जाने के बाद बिहार के डीजीपी का पद रिक्त हो गया है। बिहार में अब अगले डीजीपी कौन होंगे यह सवाल अब लोग कर रहे हैं।


आईपीएस आलोक राज, शोभा अहोतकर और विनय कुमार नाम डीजीपी की रेस में है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि आलोक राज बिहार के नए डीजीपी बनाये जा सकते हैं। आलोक राज को मुख्यमंत्री आवास से मिलने को बुलाया गया था। सीएम हाउस से बुलावे के बाद आलोक राज सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे। 


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अब कयासो का बाजार गर्म है। यह चर्चा हो रही है कि आलोक राज बिहार के अगले डीजीपी होंगे। बिहार के डीजीपी की रेस में सबसे पहला नाम आईपीएस आलोक राज का है। वह 1989 बैच के आईपीएस हैं। अभी वो विजिलेंस ब्यूरो के DG हैं, जो पिछली बार भी DGP बनते-बनते रह गए थे।