1st Bihar Published by: Updated Feb 08, 2020, 8:42:32 AM
- फ़ोटो
DELHI : दिल्ली विधानसभा के लिए जारी वोटिंग के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से अपील की है। अमित शाह ने जनता से अपील की है कि वह झूठ और वोट बैंक की राजनीति से दिल्ली को मुक्त कराएं।
अमित शाह ने कहा है कि दिल्ली को स्वच्छ हवा सुरक्षित पीने का पानी और हर गरीब को अपना घर देकर इससे विश्व की सबसे अच्छी राजधानी एक दूरदर्शी सोच वाली सरकार ही बना सकती है। ऐसी मजबूत इरादों वाली सरकार को चुनने के लिए ही जनता मतदान करें।
आपको बता दे कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में धुआंधार चुनाव प्रचार किया है। शाहीन बाग को लेकर अमित शाह ने विरोधियों पर जमकर निशाने भी साधे हैं। दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह का शाहीन बाग को लेकर करंट वाला बयान सबसे ज्यादा सुर्खियों में भी रहा है और अब शाह ने झूठ और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल पर करारा हमला बोला है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...