1st Bihar Published by: Updated Nov 20, 2019, 1:11:16 PM
- फ़ोटो
ASAM: इस वक्त की बड़ी ख़बर असम से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई है. उदलगुरी जिले में एक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. घटना ओरांग गेलाबिल इलाके के पास की है.
बताया जा रहा है कि NH-15 पर खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त था कि हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं कार में सवार एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई.
खबरों के मुताबिक परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी ये हादसा हो गया. कार की टक्कर ट्रक के पीछे से हुई थी. इस घटना में एक ही परिवार के सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...