ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : बुर्का पहनकर वोटिंग करने वाली महिलाओं के लिए चुनाव आयोग का आदेश आया सामने; अब इन डॉक्यूमेंट के सहारे भी कर सकते हैं वोटिंग Bihar Elections 2025: 'सफेद शर्ट में मूंछ पर ताव दे कर नॉमिनेशन का दंभ भर रहे पूर्व विधायक जी, बड़का नेता दे रखे हैं भरोसा; पर अभी पार्टी दफ्तर से नहीं मिल रहा कोई संदेश; कब बनेगी बात महागठबंधन से बड़ी खबर: कांग्रेस औऱ सहनी की डिमांड से परेशान RJD ने तय किये पहले चरण के उम्मीदवार, आज से देना शुरू करेगी सिंबल Bihar politics news : शाहाबाद और मगध को लेकर BJP ने तैयार की ख़ास रणनीति; इस बार फंस जाएंगे तेजस्वी ! पीके के लिस्ट पर भी हुई अंदरखाने चर्चा Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चार लोग गंभीर रुप से घायल Kantara Chapter Day 8: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई Bihar News: नामांकन से पहले 1125 लीटर शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार EC Action : बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव, आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: EC का बड़ा फैसला, बिहार चुनाव में 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती तय; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन Fake Job Abroad: अमेरिका और यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, जालसाजी में फंसे बिहार के 300 बेरोजगार युवक

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में कर दी बीयर-गांजा की डिमांड, दूल्हा भी रह गया हैरान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Dec 2024 09:27:56 AM IST

सुहागरात पर दुल्हन ने मुंह दिखाई में कर दी बीयर-गांजा की डिमांड, दूल्हा भी रह गया हैरान

- फ़ोटो

DESK : शादी को दुनिया में सबसे पवित्र माना जाता है। इस रिश्ते के तहत एक अनजान परिवार से अचानक जान पहचान बनाई जाती है और फिर यह रिश्ता जन्मों तक निभाया जाता है। लेकिन, इस शादी में सबसे अधिक चर्चा दूल्हा -दुल्हन की होती है। लड़की परिवार वालों में तह चर्चा होती है कि दूल्हा का सौंदर्य कैसा है और दुल्हे के परिवार के दुल्हन के सभी काम काज पर नजर रखी जाती है। वहीं, दुल्हा -दुल्हन के लिए सबसे पहला दिन यानी सुहागरात का दिन काफी अहम होता है और अब इसी से जुड़ीं एक रोचक खबर निकल कर सामने आती है। 


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां सुहागरात पर एक दुल्हन ने मुंह दिखाई में बीयर और गांजा की डिमांड कर डाली। यह सुनकर दूल्हे के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने पूरी बात अपने परिवार वालों को बताई तो मामला पुलिस थाने जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कर रही है। यह दुल्हन लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है।


बताया जा रहा है कि, दुल्हन ने जैसे ही मुहं दिखाई में बियर और गांजा की डिमांड की तो पहले परिवार में ही विवाद होता रहा, लेकिन दूल्हे पक्ष ने बिना देरी किए मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा दिया। यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। 


वहीं, कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। जहां दुल्हन पक्ष ने कहा कि लड़की ने अपने पति से कोई डिमांड की है तो यह उनके बीच की बात है, इसमें परिवार वालों को हिस्सा नहीं लेना चाहिए। वहीं पति ने कहा कि बीयर, गांजा और मांस खाने वाली महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। जब मामला पुलिस थाने पहुंच तो पति ये भी आरोप लगाया कि दुल्हन लड़की नहीं है। दुल्हन पर थर्ड जेंडर होने के आरोप भी लड़के पक्ष की ओर से लगाए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।