Begusarai Crime News: आर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस करने के लिए बुलाया और रेत दिया गला

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 03, 2024, 11:56:32 AM

Begusarai Crime News: आर्केस्ट्रा डांसर की बेरहमी से हत्या, डांस करने के लिए बुलाया और रेत दिया गला

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक आर्केस्ट्रा डांसर की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक के शव को हुसैना दियारा नकटा बहियार में फेंक दिया और मैके से फरार हो गए। घटना बलिया थाना क्षेत्र में की है।


मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड-1 के रहने वाले नरेश पासवान का 30 वर्षीय बेटे राजेश कुमार उर्फ डिंपल के रुप में हुई है। मृतक राजेश आर्केस्ट्रा में लड़की की वेशभूषा में बतौर डांसर का काम करता था। मर्डर होने की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 


मृतक राजेश किन्नरों के साथ भी बतौर नर्तकी बनकर डांस करने जाता था। मृतक के पिता ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के तरवन्ना के रहने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक प्रिंस कुमार ने राजेश कुमार को कार्यक्रम मे नाचने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और बाद में गला रेतकर हत्या कर दिया।


मृतक राजेश कुमार का एक फेसबुक पेज भी है, जो काजल कुमरी के नाम से चलाता था। हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।