Begusarai Crime News: दो पक्षों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से 3 लोग घायल

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 04, 2024, 8:52:18 PM

Begusarai Crime News: दो पक्षों के बीच गोलीबारी, गोली लगने से 3 लोग घायल

- फ़ोटो

BEGUSARAI: बेगूसराय में मामूली बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान गोलीबारी की गयी जिसमें एक लड़की सहित 3 लोग गोली लगने से घायल हो गये। वहीं एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के अहोक गांव की है।


गोली से घायल व्यक्ति की पहचान रामोतार यादव, सिकंदर यादव उर्फ शिको और मोहन यादव के बेटी के रूप में हुई है। इन तीनों को गोली लगी है। वहीं इस घटना में चाकू मारकर विजय यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय यादव और पंकज यादव के बीच किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दोनों के बीच विवाद होने के कारण दो पक्षों में गोलीबारी लाठी डंडे सहित चाकू से हमला कर दिया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


हालांकि घटना का कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। आखिर किस वजह से दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और बात गोलीबारी तक पहुंच गयी इस पूरे मामले के सही कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो अधेड़ और एक लड़की शामिल है। दोनों पक्ष दूर के रिश्तेदार हैं। फिलहाल घटना के सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।