1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 12:24:20 PM
- फ़ोटो
AJMER: पिता के दारू पीने की आदत से एक बेटी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना राजस्थान के अजमेर की है. पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार दुबे नाम के व्यक्ति को शराब पीने की बुरी लत्त थी. पिछले कुछ दिनों से काम छोड़ दारू के नशे में टल्ली होकर वो घर पर ही बैठा रहता था. जिससे नाराज होकर बेटी ने उसका कत्ल कर दिया.
पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार दुबे पिछले कुछ दिनों से ज्यादा शराब पीने के कारण काम पर नहीं जा रहा था. इसी बात से नाराज होकर बेटी रागिनी ने शराब के नशे में सो रहे अपने पिता को पीट-पीट कर मार दिया और शव को घर के बाहर रख दिया.
आरोपी रागिनी का ससुराल अजमेर में ही है. रागिनी का एक 10 साल का बेटा भी है जो रागिनी के साथ ही रहता था. मृतक अशोक एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था. मृतक की पत्नी और बेटे का देहांत हो चुका है. उनकी दो बेटियां थी. दोनों ही बेटियां शादीशुदा है और पिछले कुछ समय से पिता के घर में उनके साथ ही रह रही थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...