Hindi News / news / युवकों ने SSP के जीजा और बहन को पीटा, छेड़खानी का विरोध करने...

युवकों ने SSP के जीजा और बहन को पीटा, छेड़खानी का विरोध करने पर किया मारपीट

1st Bihar Published by: Updated Feb 24, 2020, 7:33:18 AM

युवकों ने SSP के जीजा और बहन को पीटा, छेड़खानी का विरोध करने पर किया मारपीट

- फ़ोटो

DESK: छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने एसएसपी की बहन की पिटाई कर दी. यही नहीं विरोध करने पर युवकों ने एसएसपी के जीजा को भी नहीं छोड़ा और उनको भी पीट दिया. यह घटना भिलाई के स्मृति नगर की है. 

जिस महिला की युवकों ने पिटाई की उसने बताया कि वह एसएसपी अजय यादव की बहन हैं और उसका नाम प्रिती यादव और उसके पति का नाम नवनीत यादव है. दोनों ग्रीन वैली कॉलोनी में रहते हैं.

छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

घटना के बारे में एसएसपी की बहन ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक और विवेक नाम के युवकों ने मारपीट की. दोनों कॉलोनी में लड़कियों के साथ छेड़खानी करते है. जब लोगों के साथ मिलकर इसका विरोध किया तो युवकों ने मेरे और पति की पिटाई कर दी है.  दोनों की शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.