1st Bihar Published by: Updated Mar 04, 2020, 10:42:32 AM
- फ़ोटो
BHOPAL: गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड को लेकर सेंट्रल जेल में जमकर हंगामा हुआ. गर्लफ्रेंड को लेकर कैदियों के दो गुटों में चाकूबाजी हुई. हमले में कई कैदी घायल हो गए हैं. हमले के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस ने कैदियों पर केस दर्ज कराया है.
दूसरे कैदी को पसंद आ गई थी गर्लफ्रेंड
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जुबेर मौलाना ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर हमला कराया है. जुबेर की गर्लफ्रेंड को कैदी मुन्ना रेडियो पसंद करता है और दोनों संपर्क में थे. गर्लफ्रेंड की मुन्ना रेडियो से दोस्ती जुबेर को नागवार गुजर रही और उसने अपने गुर्गे से मुन्ना रेडियो पर हमला करा दिया.
चम्मच का बनाया चाकू
पुलिस ने बताया कि कैदियों ने चम्मच को चाकू बना लिया था. इससे ही हमला किया गया. लोहे के टूटे हुए दरवाजों की चादर से बनाए गए थे. 6 बदमाशों ने दूसरे गुट के 4 बंदियों पर हमला किया. घायल कैदियों का इलाज जारी है.बताया जा रहा है कि गैंगस्टर जुबेर पर कई मामले दर्ज है. फिलहाल वह सेंट्रल जेल में बंद है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...