Hindi News / news / बिहार में मिले कोरोना के 1137 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का...

बिहार में मिले कोरोना के 1137 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 159526

1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2020, 3:28:20 PM

बिहार में मिले कोरोना के 1137 नए मरीज, राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 159526

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रम की रफ़्तार अब धीमी हो गई है. लेकिन इसके बावजूद भी हर रोज हजारों की संख्या में पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 1137 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 159526 हो गई है. बिहार में फिलहाल 16,422 कोरोना के एक्टिव मरीज है.


सोमवार को जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 1137 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 159526 हो गया है. बीते दिन रविवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर 14 लोगों की मौत हुई. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 822 हो गया है.


बिहार के लोगों के लिए ख़ुशी की बात तो ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 1895 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 43 हजार के पार चली गई है. राज्य में अब तक कुल 1,43,053 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं.