ब्रेकिंग न्यूज़

Success Story: चार बार फेल होने के बाद भी नहीं टूटे हौसले, कठिन परिश्रम कर 5वीं बार में बनीं UPSC टॉपर! Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar Politics: BJP नेता ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर पलटवार, लालू यादव का नाम लेकर खूब सुनाया Bihar News: सिपाहियों के संघ का 'नेता' फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लगाकर 11 माह से फरार...बालू के अवैध धंधा में शामिल होने की शिकायत पर SP ने कराई जांच तो खुल गई पोल Action On CRPF Jawan: बिना अनुमति पाकिस्तानी लड़की से शादी करना पड़ा भारी, अब CRPF करने जा रही बड़ी कार्रवाई Unique Party Trend: बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! दिल्ली में सामने आया नया ट्रेंड, जानिए.. Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Bihar Politics on caste census: जाति जनगणना पर क्रेडिट की मची होड़: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का हमला, बोले— तेजस्वी सिर्फ मौके की तलाश में रहते हैं! Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां

बिहार : गंगा से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी, इलाके के लोगों में मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Thu, 05 May 2022 09:50:46 AM IST

बिहार : गंगा से एक साथ पांच शव मिलने से सनसनी, इलाके के लोगों में मचा हड़कंप

- फ़ोटो

BUXAR : इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है, जहां गंगा में एक साथ पांच शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एक साथ पांच शवों के मिलने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पांचों शव बक्सर के बाबा घाट से बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


एक साथ पांच लोगों के शव गंगा नदी से मिलने की खबर इलाके में फैलते ही लोगों की भारी भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए गंगा घाट की तरफ गए तो एक साथ पांच शवों को देखकर उनके होश उड़ गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को गंगा से बाहर निकला। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतकों में एक महिला जबकि चार पुरुष शामिल हैं। गंगा में एक साथ पांच शव कहां से आए यह अभी पहेली बनी हुई है। बता दें कि पिछले साल कोरोना के समय मई महीने में महादेवा घाट पर गंगा से एक साथ कई शव मिलने से हड़कंप मच गया था।