Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक Dhirendra Krishna Shastri: शुरू होने से ठीक पहले रोक दिया गया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने बताई यह वजह Dhirendra Krishna Shastri: शुरू होने से ठीक पहले रोक दिया गया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम, जिला प्रशासन ने बताई यह वजह BIHAR NEWS : बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ट्रैक्टर टक्कर में दो किसानों की मौत, पांच गंभीर घायल Why We Overshop in Malls: मॉल से क्यों खाली हाथ नहीं लौटते आप? जानिए... पीछे छिपा बड़ा सच Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी आफत, ठनका की चपेट में आने से दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत Red Chilli Benefits: स्वाद का तड़का या सेहत का खजाना है लाल मिर्च? जानिए... इसके चौंकाने वाले फायदे BPSC 71st Preliminary Exam : धांधली की मिलती है जानकारी तो इस तरह करें शिकायत, आयोग ने हरके सवालों का दिया जवाब
1st Bihar Published by: Updated Fri, 22 Apr 2022 07:47:47 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में पिछले दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे लोगों को अब राहत महसूस हो रही है। प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पछुआ हवाओं से आने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिली है और मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बिहार में इसी तरह से गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया जा रहा है। उत्तर बिहार में आंधी पानी के बाद राज्य भर में पुरवा और दक्षिण पुरवा का प्रवाह बढ़ा है जिससे दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है जबकि उत्तर बिहार में मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में बारिश के साथ बारिश वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई और नवादा के लिये मौसम विभाग ने गरज के साथ आंशिक बारिया का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट है। इधर दक्षिण बिहार के औरंगाबाद और रोहतास में अधिकतम तापमान 40 के पार बना हुआ है। गुरुवार को रोहतास बिहार में सबसे गर्म रहा। रोहतास का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं औरंगाबाद में 41.7 और सारण में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में दक्षिण बिहार के अधिकतर शहरों के तापमान में आंशिक कमी आई है जबकि उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मे सुधार के बाद पारा चढ़ा है।
गुरुवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 30.8 कटिहार में दर्ज किया गया। बक्सर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावे पूर्वी चंपारण में 1.5 डिग्री इजाफे के साथ 34 डिग्री, पश्चिमी चंपारण में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.5 डिग्री, सीतामढ़ी में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.3 डिग्री, सुपौल में 1.4 डिग्री की बढोतरी के साथ 32.6 डिग्री, फारबिसगंज में दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री, कटिहार में 1.3 डिग्री साथ 30.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 0.8 डिग्री के साथ 32.8 डिग्री, सहरसा में 1.2 डिग्री के साथ 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया में 1.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.4 डिग्री दर्ज किया गया।