Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, दिल्ली से यहां जा रही फ्लाइट रद्द Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी खेल, फरियाद लेकर थाने पहुंचे लोगों को पुलिस ने भगाया Bihar Crime News: बिहार से आई बेहद शर्मनाक तस्वीर, दबंगों ने मर्यादा को किया तार-तार; सरेआम महिलाओं के सामने की गंदी हरकत
1st Bihar Published by: Updated Fri, 22 Apr 2022 05:33:01 PM IST
- फ़ोटो
BUXAR : बिहार के बक्सर में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। यहां के एक युवक ने ऑस्ट्रेलिया की लड़की से प्रेम विवाह किया है। लड़की अपने परिवार के लोगों के साथ बक्सर पहुंची और हिन्दू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हो गई। बीते 20 अप्रैल को बक्सर के एक मैरिज हॉल में धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई। शादी के बाद वर और वधू पक्ष के लोग काफी खुश हैं।
दरअसल, बक्सर के कुकुढा गांव के रहने वाले जयप्रकाश फिलहाल एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित हैं। जयप्रकाश को पढ़ाई के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली विक्टोरिया से प्यार हो गया था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद विक्टोरिया अपने माता-पिता के साथ इटाढ़ी के कुकुढा पहुंची और हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी संपन्न हो गई।
शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दूर दराज से लोग इस शादी को देखने के लिए बक्सर पहुंचे थे। शुरुआती दौर में जयप्रकाश के कुछ नाते रिश्तेदार इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन जब हिंदू रीति रिवाज से शादी की बात तय हुई तो सभी मान गए और खुशी खुशी शादी की सारी रस्में पूरी की गई।