1st Bihar Published by: Updated Nov 18, 2019, 10:23:00 AM
- फ़ोटो
BIKANER: राजस्थान के बीकानेर में आज सुबह बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20-25 यात्री घायल हैं. ये घटना श्रीडूंगरपुर इलाके में हुई.
जानकारी के मुताबिक, लखासार गांव के पास हाइवे पर बस और ट्रक की भिड़ंत हुई. टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया. बस पलट गई और उसमें आग लग गई. सुबह का समय होने के कारण बस में सवार ज्यादातर यात्री नींद में थे. अचानक आग लगने से कई यात्री झुलस गए.
घटना के बाद स्थालीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव का काम शुरू किया. वहीं इस हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...