Bihar Elections 2025: 'सफेद शर्ट में मूंछ पर ताव दे कर नॉमिनेशन का दंभ भर रहे पूर्व विधायक जी, बड़का नेता दे रखे हैं भरोसा; पर अभी पार्टी दफ्तर से नहीं मिल रहा कोई संदेश; कब बनेगी बात महागठबंधन से बड़ी खबर: कांग्रेस औऱ सहनी की डिमांड से परेशान RJD ने तय किये पहले चरण के उम्मीदवार, आज से देना शुरू करेगी सिंबल Bihar politics news : शाहाबाद और मगध को लेकर BJP ने तैयार की ख़ास रणनीति; इस बार फंस जाएंगे तेजस्वी ! पीके के लिस्ट पर भी हुई अंदरखाने चर्चा Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटी, चार लोग गंभीर रुप से घायल Kantara Chapter Day 8: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म, जानें कितनी हुई कमाई Bihar News: नामांकन से पहले 1125 लीटर शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार EC Action : बुरे फंसे सांसद पप्पू यादव, आदर्श आचार संहिता का केस दर्ज; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: EC का बड़ा फैसला, बिहार चुनाव में 8.5 लाख अधिकारियों की तैनाती तय; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन Fake Job Abroad: अमेरिका और यूरोप में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, जालसाजी में फंसे बिहार के 300 बेरोजगार युवक Karwa Chauth 2025 : प्रेम, तपस्या और चंद्रमा की इंतज़ार भरी रात, जाने कब दिखेगा चांद?
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Dec 2024 07:49:17 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी संख्या देखने को मिलता है। अब औसतन लोग सड़क मार्ग के जरिए ही यात्रा करना पसदं करते हैं। ऐसे में अब यह निर्णय लिया गया है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बेड़े में 43 नई डीलक्स बसें जुड़ेंगी जिनमें से 35 बसें 21 शहरों के लिए चलेंगी। ये बसें राज्य के जिला अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालयों को जोड़ेगी।
जानकारी के अनुसार आठ बस पटना बस प्रमंडल को मिलेंगी। इसको लेकर रूट परमिट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी बसों में 40 सीटें हैं और ये फुलवारीशरीफ और बांकीपुर डिपो से राज्य के विभिन्न शहरों के लिए जाएंगी। जिसमें पटना से देवघर, मुंगेर, मुंडेश्वरी, वाल्मीकि नगर, भागलपुर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, जोगबनी, रक्सौल, अरेराज, सीतामढ़ी, नवादा, रजौली, गया, पूर्णिया, जहानाबाद सहित कई जगहों के लिए चलेंगी। सभी बसों के रूट परमिट लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें फुलवारीशरीफ बस डिपो और बांकीपुर बस पड़ाव होते हुए राज्य के विभिन्न शहरों में जाएंगी और वापस आएंगी। सभी बसें डीलक्स है। प्रत्येक बस में 40 सीटें हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में चलने के लिए बिहार राज्य परिवहन निगम के बेड़े में 2021 में 70 बसें शामिल हुई थी।
परिवहन निगम के पास 581 बस पहले से हैं। 43 के जुड़ जाने के बाद निगम के पास बसों की संख्या 624 बसें हो जाएंगी। निगम नगर बस सेवा में 140 से अधिक बसों का परिचालन कर रहा है। 30 इलेक्ट्रिक और 110 सीएनजी बसें राजधानी की सड़कों पर चल रही हैं। इसके अतिरिक्त परिवहन निगम 150 अनुबंध पर बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए करा रहा है।
इधर, राज्य के अंतरक्षेत्रीय मार्गों पर 43 नई डीलक्स बसों का परिचालन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर बस परिचालन का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के साथ परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी शामिल रहेंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य की जनता को सस्ती, सुलभ, सुगम, सुरक्षित एवं अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए 43 डीलक्स बसों का शुभारंभ किया जा रहा है। इन बसों का परिचालन राज्य के विभिन्न शहरों और कस्बों के बीच किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था और सुदृढ होगी। डीलक्स बसें पुशबैक, सीसीटीवी, एनाउंसमेंट सिस्टम, डिसप्ले बोर्ड, फायर फाइटिंग आदि से लैस होंगी।