1st Bihar Published by: Updated Feb 15, 2020, 10:20:17 AM
- फ़ोटो
DELHI: आए दिन कैब ड्राइवर की बदसलूकी सामने आते रहती है. ताजा मामला गुड़गांव का है, जहां दिल्ली जाने के लिए एक लड़की ने कैब बुक की. कैब में बैठने के बाद लड़की को देखकर ड्राइवर अश्लील हरकतें करने लगा. लड़की के सामने ही कैब का ड्राइवर गंदी हरकत करने लगा.
25 साल की लड़की गुड़गांव से दिल्ली आने के लिए मोबाइल से कैब बुक कराई थी. लड़की कार में पीछे बैठी हुई थी. कुछ देर बाद उसने देखा कि ड्राइवर अपने सामने लगे रियर व्यू मिरर के जरिए लगातार उसे घूरे जा रहा है. जिसे उसने अनदेखा कर दिया. फिर कुछ देर बाद गाड़ी चलाते-चलाते कैब का ड्राइवर लड़की को देखकर गंदी हरकत करने लगा. जिसे देखकर वो काफी घबरा गई.
कैब का ड्राइवर लड़की को दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर ड्रॉप करके चला गया. उसके बाद लड़की ने पुलिस को कॉल करके शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया और आरोपी कैब ड्राइवर को अरेस्ट भी कर लिया है. पुलिस ने कैब को भी जब्त कर लिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...