1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2019, 8:52:24 PM
- फ़ोटो
BETUL: युवक प्रेमिका से मिलने के लिए रात में एक गांव में गया था. इस दौरान ही ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. यह घटना बेतूल के डोक्या पाढर की है.
किया पुलिस के हवाले
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किसान भरोसा यादव और धना यादव के दो बैलों की चोरी हो गई थी. किसान बैल को खोज रहे थे. जिस जगह पर चोरों ने दोनों बैलों को रखा था उसके पास ही युवक खड़ा था. ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में युवक पकड़ लिया, युवक लाख सफाई देता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एक न सूनी. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई और ग्रामीणों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया.
प्रेमिका का कर रहा था इंतजार
युवक ने पुलिस को बताया कि वह चोर नहीं है. गांव के बाहर वह अपनी प्रेमिका का इंतजार कर रहा था. दोनों सुबह होने के बाद मिलने वाले थे. लेकिन गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया. पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...