Hindi News / news / सिनेमा हॉल में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति, थियेटर में...

सिनेमा हॉल में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति, थियेटर में हुई पत्नी की एंट्री...फिर 'मर्दानी' बनकर दोनों को कूटा

1st Bihar Published by: Updated Dec 28, 2019, 1:02:26 PM

सिनेमा हॉल में गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था पति, थियेटर में हुई पत्नी की एंट्री...फिर 'मर्दानी' बनकर दोनों को कूटा

- फ़ोटो

AHMEDABAD: गुजरात के अहमदाबाद से एक दिलचस्प मामला सामने आया है. सिनेमा हॉल में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मूवी देख रहे पति को उसकी पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद थियेटर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई. बवाल इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी.

 

अहमदाबाद के एक सिनेमा हॉल में पति दूसरी महिला के साथ कॉर्नर की सीट लेकर मूवी देखने के बहाने रोमांस कर रहा था. पत्नी की एक दोस्त ने उसके पति को हॉ़ल में देख लिया, जिसकी सूचना उसने उसे दे दी. फिर क्या था, गुस्से से लाल पत्नी सीधे मूवी हॉल पहुंची. पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रोमांस करते देखा तब वो अपना आपा खो बैठी. जिसके बाद गुस्‍से में पत्‍नी अपने पति को कॉर्नर की सीट से घसीटते हुए हॉल के बाहर ले गई.


बाहर ले जाकर पत्नी ने पहले पति की जमकर पिटाई की. इस दौरान जब पति की गर्लफ्रेंड ने उसे रोका तब पत्नी ने उसे भी पीट दिया. बवाल बढ़ने के बाद पत्नी ने पुलिस को बुला लिया. मौके पर पहुंची नवरंगपुरा पुलिस तीनों को थाने ले गई फिर समझा-बुझाकर घर भेज दिया.