1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 11:38:12 PM
- फ़ोटो
DELHI : अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले सीजेआई रंजन गोगोई सहित बेंच में शामिल सभी पांच जजों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट परिसर के साथ-साथ इन सभी जजों के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीजेआई रंजन गोगोई को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर चौकसी तेज कर दी गई है। मथुरा रोड, महादेव रोड, भगवान दास रोड, तिलक मार्ग और इंडिया गेट सर्किल के साथ साथ अन्य इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अयोध्या पर फैसला सुनाने के लिए यह सभी जज सुबह 8:30 बजे सुप्रीम कोर्ट परिसर पहुंच जाएंगे।
10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुनाया जाना है उसके पहले यह सभी जज आपस में एक मीटिंग भी करेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...