Hindi News / news / सीएम नीतीश आज जनता दरबार में, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों पर करेंगे...

सीएम नीतीश आज जनता दरबार में, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों पर करेंगे सुनवाई

1st Bihar Published by: Updated May 09, 2022, 7:57:18 AM

सीएम नीतीश आज जनता दरबार में, इन विभागों से जुड़ी शिकायतों पर करेंगे सुनवाई

- फ़ोटो

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सीएम नीतीश आज मई महीने के दूसरे सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। पिछला जनता दरबार कार्यक्रम ईद के त्योहार के कारण नहीं हो पाया था लेकिन आज मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े शिकायतों पर लोगों की शिकायतें सुनेंगे।


मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। मुख्यमंत्री सचिवालय के पास बनाए गए नए हॉल में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा अति पिछड़ा, बिहार विज्ञान एवं प्रावैधिकी, सूचना प्रावैधिकी, कला संस्कृति, श्रम संसाधन और वित्त विभाग से संबंधित शिकायत सुनेंगे।


आपको बता दें कि जनता दरबार कार्यक्रम का सिलसिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब दूसरी दफे शुरू किया तो कोरोना महामारी जैसी चुनौती के बीच फरियादियों की कोरोना जांच कराकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आने की इजाजत दी गई। पिछले दिनों फरवरी और मार्च महीने में विधानसभा सत्र होने की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित रहा लेकिन अब एक बार फिर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।