1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2020, 9:14:25 AM
- फ़ोटो
DESK: बाथरूम में खतरनाक गैस लीक होने के कारण दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. 24 और 17 साल की बहनों की इस हादसे में जान चली गई है. ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर की है. दोनों बहनें ब्रिटेन की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि अपने दादा की पुण्यतिथि पर वो दोनों पाकिस्तान आई थीं, जहां दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई.
ख़बरों के मुताबिक बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों की मौत हो गई. रिश्तेदारों ने जब रूम खोला तब 24 साल की मारिया और 17 साल की नादिया फर्श पर गिरी मिली. लेकिन कुछ लोगों ने दोनों बहनों की मौत को संदेहास्पद बताया है. लेकिन लड़की के परिजनों ने इसे हादसा बताया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने कहा है कि मारिया और नादिया की हत्या ऑनर किलिंग में हुई है. लेकिन दोनों बहनों के परिवारवालों ने ऑनर किलिंग की घटना से इनकार किया है. बताा जा रहा है कि ये घटना 12 जनवरी की ही है, लेकिन इंटरनेशनल मीडिया में ये ख़बर अब सामने आई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...