Hindi News / news / Bihar News: हत्या, हादसा या सुसाइड? रेलवे ट्रैक से मिली रजिस्ट्री ऑफिस के...

Bihar News: हत्या, हादसा या सुसाइड? रेलवे ट्रैक से मिली रजिस्ट्री ऑफिस के स्टाफ की डेड बॉडी

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 18, 2024, 12:07:04 PM

Bihar News: हत्या, हादसा या सुसाइड? रेलवे ट्रैक से मिली रजिस्ट्री ऑफिस के स्टाफ की डेड बॉडी

- फ़ोटो

KAIMUR: कैमूर के मोहनिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने जीआरपी भभुआ रोड को दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी भभुआ रोड की पुलिस शव (Dead body) को लेकर जीआरपी भभुआ रोड रेलवे स्टेशन आई।


मृतक के पास मौजूद रहे आईडी कार्ड से शव की पहचान की गई, फिर परिजनों को सूचना दी गई। मृत व्यक्ति की पहचान कैमूर के कुछीला थाना क्षेत्र के चतरा गांव के रहने वाले सूरज सिंह का 70 वर्षीय पुत्र राम इकबाल सिंह बताए जा रहे हैं, जो रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी (registry office staff) थे।


मृतक के रिश्तेदार दीपक कुमार ने बताया कि यह प्रतिदिन की भांति अपने घर से रजिस्ट्री ऑफिस के लिए निकले हुए थे। वहां पर दस्तावेज लेखन का कार्य करते थे लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटे। परिजन अभी उन्हें तलाश कर ही रहे थे कि उनके मौत की खबर मिली।


रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी की मौत कैसे हुई यह अब भी पहेली बनी हुई है। किसी ने उनकी हत्या कर दी या ट्रेन की चपेट में आने से उनकी जान गई या फिर उन्होंने खुदकुशी की, लोगों के मन में कई सवाल हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।