1st Bihar Published by: Updated Jan 10, 2020, 12:43:24 PM
- फ़ोटो
DELHI: फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भड़क गयी हैं. जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर स्मृति ईरानी ने जोरदार हमला बोला है. स्मृति ईरानी ने कहा कि 'मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं.'
गुस्साई स्मृति ईरानी ने कहा कि, 'जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच दीपिका क्यों गईं'. स्मृति ने कहा, 'यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं. इतना हीं नहीं उन्होंने दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से ताल्लुक रखने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, 'दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को समर्थन देती हैं, जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं.'
आपको बता दें कि 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने यूनिवर्सिटी में घुसकर हमला किया था. हमलावरों ने छात्रों और टीचर्स को लाठी-डंडों से पीटा था. जिसके बाद जेएनयू में इसके खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गया था. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी विवाद के बाद छात्रों का समर्थन करने के लिए दीपिका पादुकोण यूनिवर्सिटी पहुंची थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...