1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2020, 10:28:10 AM
- फ़ोटो
DELHI: बड़ी ख़बर राजधानी दिल्ली से है, जहां सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन विभाग के ऑफिस में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भयावह है कि चंद पलों में ही इसने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है.
आग लगने के बाद देखते-ही-देखते बिल्डिंग में रखे सारे सामान धू-धू कर जलने लगे. वहीं घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की 8 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिशों में लगी है. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.
इससे पहले दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेपर प्रिंटिग प्रेस में भीषण आग लग गई थी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. वहीं पिछले महीने ही अनाज मंडी इलाके की एक बिल्डिंग में लगी आग ने करीब 50 लोगों की जान ले ली थी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...