1st Bihar Published by: Updated Mar 03, 2020, 12:52:58 PM
- फ़ोटो
DELHI: सीएए और एनआरसी के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले शाहरूख को दिल्ली पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है. इसने हिंसा के दौरान पुलिस पर 8 राउंड फायरिंग की थी.
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली से आज गिरफ्तार किया है. शाहरुख ने 24 फरवरी को जाफराबाद में पुलिस जवान पर पिस्टल ताना था और 8 राउंड फायरिंग की थी. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. शाहरुख फायरिंग के बाद पानीपत, कैराना, अमरोहा. बरेली समेत कई जगहों पर छिपता रहा.
आईबी अधिकारी, पुलिसकर्मी समेत हिंसा में अबतक 47 की मौत
जाफराबाद और मौजपुर इलाके में सीएए विरोधी और समर्थक गुटों के बीच झड़प के बाद दिल्ली में हिंसा भड़क गई थी. इसमें आईबी अधिकारी, दिल्ली पुलिस के जवान समेत 47 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. करीब 250 से अधिक लोग घायल है. घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है. हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों समेत हजारों गाड़ियों और सैकड़ों दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...