1st Bihar Published by: Updated Feb 05, 2020, 1:12:56 PM
- फ़ोटो
CHURU: 10 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार की गई है. एक दरिंदे ने पहले मासूम को किडनैप किया फिर उसके साथ रेप करके उसका सिर पत्थर से कुचल दिया. दरिंदा यहीं नहीं रूका उसने बच्ची को जिंदा जमीन में गाड़ दिया. जुर्म की ये सनसनीखेज वारदात राजस्थान के चुरु जिले की है.
21 साल के आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया. वहशी ने बच्ची को लगभग जिंदा दफना दिया था. परिवार के लोगों ने जब मासूम को ढूंढा तो वह जमीन पर आधी गड़ी हुई मिली. बताया जा रहा है कि तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची रात करीब साढ़े नौ बजे पास के दुकान से चॉकलेट खरीदने गई थी. जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू किया.
खोजबीन के बाद बच्ची एक सूनसान घर में खून से लथपथ बेहोश मिली. बच्ची के सिर से बेहताशा खून निकल रहा था और गर्दन पर भी चोट के निशान थे. बुरी तरह जख्मी बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. वहीं पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...