1st Bihar Published by: Updated Jan 02, 2020, 11:20:02 AM
- फ़ोटो
DELHI: दिल्ली के उद्योग नगर के पीरागढ़ी इलाके में आज एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की खबर के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. दमकल विभाग की 7 गाड़ियां आग बुझा रही थी, तभी फैक्ट्री में एक धमाका हुआ और इमारत ढह गई. बिल्डिंग गिरने से दमकल कर्मी समेत कई लोग वहां फंस गये हैं.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री में आज सुबह आग लगी. आग इतनी भीषण थी कि चंद पलों में इसकी लपटें चारों तरफ फैल गई. वहीं आग लगने के बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके कारण फैक्ट्री की बिल्डिंग ढह गयी. इमारत की चपेट में आने से कुछ लोग फंस गए हैं.
वहीं मौके पर राहत-बचाव का काम चल रहा है. इस आग को बुझाने के दौरान कुछ दमकल कर्मी भी घायल हुए हैं. आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. वहीं राजधानी दिल्ली में बीते एक महीने के अंदर आग लगने की ये तीसरी बड़ी घटना है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...