Gaya Crime News: कुख्यात नक्सली कपिल पासवान गिरफ्तार, मोबाइल टावर बम से उड़ाने के बाद 10 साल से था फरार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 06, 2024, 4:51:19 PM

Gaya Crime News: कुख्यात नक्सली कपिल पासवान गिरफ्तार, मोबाइल टावर बम से उड़ाने के बाद 10 साल से था फरार

- फ़ोटो

GAYA: गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 10 साल से फरार कुख्यात नक्सली कपिल पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डुमरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बस स्टैंड के पास कपिल पासवान के दिखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। 


जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की वो भागने लगा लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। कुख्यात नक्सली कपिल पासवान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कपिल पासवान 2014 में डुमरिया में एयरटेल टावर को बम से उड़ा दिया था। उसके खिलाफ इमामगंज थाने में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि नक्सली कपिल पासवान की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी।\

गया से नितम राज की रिपोर्ट..