1st Bihar Published by: Updated Feb 07, 2020, 7:47:06 PM
- फ़ोटो
DELHI: सीएम अरविंद केजरीवाल के हनुमान मंदिर में पूजा करने पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा हैं. कहा कि आज हनुमान जी याद आ रहे हैं.
इसको भी पढ़ें: वोटिंग से पहले भगवान के दरबार में पहुंचे केजरीवाल और तिवारी, दोनों ने जीत का मांगा आशीर्वाद
गिरिराज ने कहा-दुख में सुमिरन सब करें सुख में करें न कोई
इसको लेकर गिरिराज सिंह ने केजरीवाल पर कहा कि’’ दुख में सुमिरन सब करें सुख में करें न कोई, जो सुख में सुमिरन करें तो दुख काहे को होय. शर्म आनी चाहिए केजरीवाल को ..जब हनुमान जी को राक्षस रूप में प्रस्तुत किया था. आज हनुमान जी याद आ रहे है.’’
दुख में सुमिरन सब करे सुख में करे न कोई ..जो सुख में सुमिरन करे तो दुख काहे को होय।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 7, 2020
शर्म आनी चाहिए केजरीवाल को ..जब हनुमान जी को राक्षस रूप में प्रस्तुत किया था।
आज हनुमान जी याद आ रहे है । https://t.co/uFhZEFxmgY pic.twitter.com/1ByLLHKcWM
पूजा करने हनुमान मंदिर गए थे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल दिल्ली आज कनॉट प्लेस स्थिति हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे हुए थे. इसको लेकर ही गिरिराज ने निशाना साधा हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि’’ CP के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया. देश और दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए प्रार्थना की. भगवान जी ने कहा - “अच्छा काम कर रहे हो. इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो. फल मुझ पर छोड़ दो. सब अच्छा होगा.” बता दें कि 8 फरवरी को वोटिंग होने वाली है. यहां पर आप पार्टी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है तो वही, बीजेपी जदयू और लोजपा के साथ मिलकर 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. यहां पर मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...