Hindi News / news / बिहार : होलिका की आग में युवक को जिंदा झोंका, वीडियो वायरल होने...

बिहार : होलिका की आग में युवक को जिंदा झोंका, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Munna Updated Apr 04, 2021, 11:26:31 AM

बिहार : होलिका की आग में युवक को जिंदा झोंका, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

VAISHALI : वैशाली जिले के महनार अनुमंडल अंतर्गत गोरीगामा गांव में होलिका दहन के दौरान एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. कैमरे में कैद इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक युवक को अचानक जिंदा जलाकर मार डालने की कोशिश की गई और धधकती आग में उसे अचानक धकेल दिया गया. इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 


हालांकि इस वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि पुलिस अभी भी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि होलिका दहन के दौरान एक तरफ जहां आग धधक रही है, वहीं अचानक एक युवक धधकती हुई आग में दूसरे युवक को ढकेल देता है. 


यह वीडियो जब पुलिस के हाथ लगा तब पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की. जांच के बाद पुलिस ने अपनी तहकीकात के आधार पर आरोपी युवक को खोज निकाला तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और उसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए युवक का नाम शिव कुमार सहनी बताया जा रहा है जो गोरीगामा का ही रहने वाला है. 


आग में झुलसने की वजह से शिव कुमार सहनी बुरी तरह जख्मी हो गया है. वहीं आरोपी युवक सुजीत कुमार साह उसी गांव का रहने वाला है. फिलहाल आग में युवक को धकेलने का यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सकते में हैं और यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.