Hindi News / news / Bihar News : UP से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों...

Bihar News : UP से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 23, 2024, 8:19:32 AM

Bihar News : UP से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत; दो गंभीर

- फ़ोटो

BUXAR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।  जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, घटना के तुरंत बाद गोलंबर पर ट्रकों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। यह घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह सेतु की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक और ट्रैक्टर दोनों उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने भूसा लदे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर पर कुछ मजदूर बैठे थे। 


बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गये। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया।