1st Bihar Published by: Updated Dec 07, 2019, 2:11:12 PM
- फ़ोटो
HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद पूरे देश ने हैदराबाद पुलिस को सपोर्ट किया. कई नेताओं ने इस एनकाउंटर का समर्थन किया तो कई लीडर्स इसके विरोध में खुलकर सामने आए. वहीं हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गये चारों आरोपियों के शव को सुरक्षित रखा जाएगा.
तेलंगाना हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के शवों को 9 दिसंबर शाम 8 बजे तक सुरक्षित रखा जाए. ऐसे में आरोपियों के शवों को परिवारों को नहीं सौंपा जाएगा. हाईकोर्ट ने यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को इस मामले में न्यायिक दखल देने के अनुरोध पर दिया. इसमें आरोप लगाया गया है कि चारों की हत्या गैरकानूनी है. हाईकोर्ट ने आरोपियों के पोस्टमॉर्टम का वीडियो सीडी फॉर्म या फिर पेन ड्राइव में महबूबनगर के प्रधान जिला जज को सौंपने को भी कहा है, साथ ही प्रधान जिला जज को सीडी या पेन ड्राइव लेने और इसे शनिवार शाम तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को देने का निर्देश दिया है.
आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत करने वाले चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए लाई थी. इस दौरान आरोपी पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गये.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...