क्या यही शराबबंदी है? पेट्रोल के टैंकर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद झारखंड में रेल हादसा: दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? पटना में गोल इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए युग की शुरुआत Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट अरवल में DM अभिलाषा शर्मा ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा
1st Bihar Published by: Updated Thu, 28 Apr 2022 03:48:39 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राज्य के प्रशासनिक के गलियारे से आ रही है। सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग में जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक आईएएस अधिकारी वंदना किनी को मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद के पद पर तैनात किया गया है। उन्हें अपर मुख्य सचिव श्रम संसाधन विभाग से यहां स्थानांतरित किया गया है
वही संजीव कुमार सिन्हा को अब मुख्य जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही अध्यक्ष व सदस्य राजस्व परिषद का पद है। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त मेहर कुमार सिंह को अब प्रधान सचिव पंचायती राज विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
इस फैसले के साथ अब अरविंद कुमार चौधरी पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। अरविंद कुमार चौधरी को प्रधान सचिव श्रम संसाधन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
आईएएस अधिकारी बी.राजेंदर जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे। उन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके अलावा बी. राजेंदर अगले आदेश तक के प्रधान सचिव जन शिकायत सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ मिशन निदेशक बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव पद पर तैनात नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एन सरवन कुमार मुक्त हो गए हैं।
मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वह फिलहाल दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग में सचिव के पद पर तैनात गोरखनाथ को प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया के पद पर तैनात किया गया है।
सरकार ने इसके अलावा डीडीसी का भी तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ हसन को पूर्णिया का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैमूर के उप विकास आयुक्त को नगर आयुक्त दरभंगा के पद पर तैनाती दी गई है। बक्सर के उप विकास आयुक्त योगेश कुमार सागर को नगर आयुक्त भागलपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि खगड़िया की उप विकास आयुक्त अभिलाषा शर्मा को नगर आयुक्त गया के पद पर पदस्थापित किया गया है।
_pages-to-jpg-0001.jpg)
_pages-to-jpg-0002.jpg)
_pages-to-jpg-0003.jpg)
