1st Bihar Published by: Updated Mar 03, 2020, 10:50:18 AM
- फ़ोटो
DELHI : चीन से शुरू होने वाला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. दुबई और इटली से दिल्ली से लौटने वाले एक-एक शख्स कोरोना वायरस की जद में आ गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है.
कोरोना वायरस से पीड़ित एक शख्स अभी दिल्ली तो दूसरा तेलंगाना में है. वहीं राजस्थान में भी कोरोना वायरस जांच में एक मरीज का सैंपल पॉजिटिव पाया गया है. इन सब के बीच कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर आपात बैठक बुलाई है.
वहीं मंत्रालय ने कहा कि कोरोना से पीड़ित दोनों मरीज की स्थिति स्थिर है. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं. दोनों ही मरीजों की विदेश यात्रा की जानकारी ली जा रही है. डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, 'हम कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले ही तैयार हैं. हम हर देशों पर नजदीकी से नजर रख रहे हैं. हम इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि किस दिशा में हमें काम करना है. अगर स्थितियां और बढ़ती हैं तो हम दूसरे देशों से भी यात्रा की आवाजाही पर पांबदी लगा सकते हैं.'
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...