Hindi News / news / जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF की पोस्ट पर फायरिंग, 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF की पोस्ट पर फायरिंग, 3 आतंकी ढेर

1st Bihar Published by: Updated Jan 31, 2020, 7:53:52 AM

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, CRPF की पोस्ट पर फायरिंग, 3 आतंकी ढेर

- फ़ोटो

J&K: इस वक्त की बड़ी ख़बर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां आतंकी हमला हुआ है. जम्मू कश्मीर के नगरोटा में हाईवे पर आतंकी हमला हुआ है. CRPF की पोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया है. 


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आतंकियों ने बान पुलिस चेक पोस्‍ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोलीबारी में एक सीआरपीएफ जवान जख्मी हो गया है. वहीं सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है.


वहीं घटना के बाद से इलाके में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. फिलहाल आतंकी और सुरक्षाबलों में एनकाउंटर जारी है. हमले के बाद सुरक्षा कारणों से  जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है.