1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 9:46:39 AM
- फ़ोटो
J&K: इस वक्त की बड़ी ख़बर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां नौशेरा इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं. बताया जा रहा है कि नौशेरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सेना इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
ख़बरों के मुताबिक सेना के जवानों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद वे इलाके की छानबीन करके आतंकियों की तलाशी कर रहे थे. इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने दो जवानों पर हमला कर दिया.
बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला बोला. जिसके बाद भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने लगी. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं. फिलहाल इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है और आतंकियों को ढूंढा जा रहा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...