1st Bihar Published by: Updated Nov 11, 2019, 1:59:29 PM
- फ़ोटो
DESK : रिलायंस जियो ने एक बार फिर से अपने यूजर्स को झटका देते हुए 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव किया है. जियो ने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अब ऑल-इन-वन सेक्शन में मूव कर दिया है. जिसमें एक ही रिचार्ज पर ग्राहकों को सारी सुविधाएं मिलेगी.
149 रुपये वाले प्लान को ऑल-इन-वन सेक्शन में मूव करने के बाद अब इसमें अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल्स, जियो से दूसरे नेटवर्क में कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स, रोज 100SMS, हर दिन 1.5GB डेटा और इसके साथ ही 24 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी.
बता दें कि पहले इस प्लान में अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल्स के साथ सारी सुविधाएं मिलती थी पर दूसरे नेटवर्क में कॉल करने के लिए हर मिनट 6 पैसे देने पड़ते थे. हालांकि जियो ने यह पहले ही साफ कर दिया है कि ग्राहकों से IUC चार्ज यानि दूसरे नेटवर्क पर तब तक ही चार्ज लिया जाएगा, जब तक इसे TRAI द्वारा जीरो नहीं कर दिया जाता है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...