1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2020, 9:02:27 AM
- फ़ोटो
TUMKUR: इस वक्त की बड़ी ख़बर कर्नाटक से आ रही है, जहां आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया है. कर्नाटक के तुमकुर जिले में एक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट बस और एक कार की टक्कर होने के बाद उसमें आग लग गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोग जिंदा जलकर मर गए, वहीं बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये हैं.
बस और कार में जैसे ही टक्कर हुई मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ख़बरों के मुताबिक इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें कार सवार तीन लोग झुलस गये और जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...